INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026: भारत के तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक भविष्य का रोडमैप
INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026एक अंतर्राष्टीय सम्मलेन है जो १६ से २० तक feb 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह दुनिया भर के पॉलिसी -मेकर्स ,शोधकर्ता ,टेक कम्पनीज के सीईओ ,विश्व नेताओ ,स्टार्टअप्सको एक साथ लाने वाला बुहत बड़ा AI कार्यक्रम है।INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 भारत के डिजिटल युग में प्रवेश की एक निर्णायक कड़ी साबित हुआ। यह समिट केवल तकनीक पर चर्चा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने यह स्पष्ट किया कि (Artificial Intelligence – AI) आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था, शासन प्रणाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा कैसे तय करेगी।
भारत का AI विज़न: विकास के केंद्र में इंसान
समिट में भारत के AI विज़न का मूल संदेश प्रगति तक केवल तकनिकी तक सिमित नहीं है अपितु इसका मुख्य उद्देश्य है मानव सशक्तिकरण,मानव कल्याण , समावेशी विकास होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि AI का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे—चाहे वह किसान हो, छात्र हो, महिला उद्यमी हो या दूर-दराज़ के गांवों में रहने वाला नागरिक।
“MANAV”दृष्टिकोण
प्रधानमंत्री ने आपने सम्बोधन में “MANAV”विज़न की बात कही-
M- Mutual Growth(साझा विकास)
A- Accountability(जवाबदेही
N- National Ownership(राष्टीय स्वामिंत्व)
A- Accessibility(सुलभता)
V- Values(मानवीय मूल्य)
उनका स्पष्ट अर्थ है कि AI सिर्फ आर्थिक लाभ सा साधन नहीं मानव मूल्यों से जुड़ी तकनीक होनी चाहिए।
वैश्विक टेक लीडर्स की भागीदारी
PM addressing the Leaders Plenary with Working Lunch at India AI Impact Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on February 19, 2026.
INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 की खास बात रही वैश्विक टेक इंडस्ट्री का मजबूत समर्थन। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई जैसे दिग्गजों की सोच ने यह साबित किया कि दुनिया भारत को AI के भविष्य के रूप में देख रही है।
सुंदर पिचाई के अनुसार, भारत के पास—
दुनिया का सबसे बड़ा युवा टैलेंट पूल
तेजी से बढ़ता डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर
और विविध भाषाओं व जरूरतों के अनुरूप लोकल AI समाधान बनाने की क्षमता है
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में विकसित AI मॉडल केवल स्थानीय समस्याओं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे वैश्विक चुनौतियों का समाधान भी बन सकते हैं।
शिक्षा में AI:सशक्त होती शिक्षा
समिट में शिक्षा क्षेत्र में AI की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि AI
पर्सनलाइज्ड लर्निंग को बढ़ावा देगा-
AI के माधयम से पर्सनलाइज्ड लर्निंग को नया आयाम मिलेगा ,क्योकि यह हर बच्चे की रूचि और क्षमता के अनुसार सीखने का नया मार्ग प्रदान करता है
भाषा बाधाओं को कम करेगा-
भारत विभिन्न भाषाओ का देश है , AI तकनीक विभिन्न भाषाओ के बीच तुरंत अनुवाद और समझ की सुविधा देकर भाषा बाधाओं को काम कर सकते है इससे विभिन्न प्रदेश और संस्कृति के लोग आसानी से जुड़ पाएंगे
डिजिटल शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाएगा-
AI आधारित डिजिटल शिक्षा गांव -गांव तक पहुँचकर दूरदराज इलाको के बच्चो को भी गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई का अवसर देगी
AI आधारित टूल्स से छात्र अपनी गति और क्षमता के अनुसार सीख सकेंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और समानता दोनों में सुधार होगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र में AI की क्रांति
स्वास्थ्य सेवाओं में AI को गेम-चेंजर बताया गया। समिट में बताया गया कि AI की मदद से—
बीमारियों की शुरुआती पहचान संभव होगी-
AI से बीमारी की शुरुआती लक्षण को जानने में मददत मिलेगी
टेलीमेडिसिन से दूर-दराज़ इलाकों तक डॉक्टर पहुंच सकेंगे-
बीमारी की शुरुआती लक्षण को जानने में मददत मिलेगी किसी भी दूर दराज इलाको में आसानी से डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध किया जा सकेगा है।
इलाज अधिक सस्ता व सुलभ बन सकेगा-
AI इलाज भी काम खर्चो में आसानी से मिल सकेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, AI भारत की स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ते बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
कृषि और ग्रामीण भारत पर असर
भारत जैसे कृषि-प्रधान देश के लिए AI की भूमिका बेहद अहम मानी गई। समिट में इस बात पर सहमति बनी कि AI
फसल पूर्वानुमान को बेहतर बनाने में मदद करेगा
स्मार्ट सिंचाई और मौसम आधारित सलाह देने में मदद होगी
और किसानों की आय को भी बढ़ाने में मदद करेगा
यह तकनीक ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।
स्टार्टअप्स और रोजगार के नए अवसर
INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में स्टार्टअप इकोसिस्टम को AI विकास की रीढ़ बताया गया। वक्ताओं का कहना था कि AI आधारित स्टार्टअप्स
नए बिज़नेस मॉडल विकसित करेंगे
युवाओं के लिए हाई-स्किल जॉब्स बनाएंगे
और भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाएंगे
हालांकि, इसके साथ यह भी स्वीकार किया गया कि AI से कुछ पारंपरिक नौकरियों पर असर पड़ेगा, लेकिन नई तकनीक नई नौकरियों के अवसर भी पैदा करेगी।
वैश्विक नेतृत्व की ओर
INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 ने यह संदेश दिया कि भारत :Global South”कीआवाज़ बन सकता है भारत केवल AI का उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि नीतिनिर्माता और मार्गदर्शक बन सकता है। वैश्विक मंचों पर भारत यह सुनिश्चित कर सकता है कि AI का विकास न्यायसंगत और मानव-केंद्रित हो।
निष्कर्ष
INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 भारत के AI भविष्य का स्पष्ट रोडमैप पेश करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समावेशी विज़न और गूगल के सीईओ और वैश्विक टेक लीडर सुंदर पिचाई की तकनीकी सोच यह संकेत देती है कि भारत आने वाले वर्षों में AI की दुनिया में अहम भूमिका निभा सकता है।
तकनीक, नीति और मानवता के संतुलन के साथ भारत न केवल अपनी चुनौतियों का समाधान करेगा, बल्कि दुनिया को भी एक जिम्मेदार AI मॉडल प्रदान करेगा।
“यूरोप के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA): भारत के लिए आर्थिक मौका या नई चुनौती—पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।”
featured image by-https://www.pib.gov.in/PMContents/PMPhotos.aspx?menuid=3&Lang=2&RegionId=3®=3
Loading comments...