कन्या राशि में पूर्णिमा
ग्रहण के दौरान मन और आत्मा को कैसे संतुलित करें
यह एक संक्षिप्त आध्यात्मिक मार्गदर्शिका है न्यूमरोलॉजिस्ट और एनर्जी हीलर Shweta Dixit द्वारा।
यह पूर्णिमा कन्या राशि में पड़ रही है और इसके साथ ग्रहण की ऊर्जा भी जुड़ी है, जिससे इसका प्रभाव सामान्य पूर्णिमा से अधिक गहरा और परिवर्तनकारी हो सकता है। कन्या एक पृथ्वी तत्व की राशि है, इसलिए यह समय grounding, स्पष्टता और आत्म-संवार का संकेत देता है।
यह ठहरने का समय है। अपनी जड़ों को मजबूत करने का समय है।
आप क्या महसूस कर सकते हैं
- पुरानी भावनाओं का उभरना
- रिश्तों, दिशा या आत्मविश्वास पर प्रश्न
- बदलाव की चाह लेकिन ऊर्जा की कमी
याद रखें — यह रुकावट नहीं, तैयारी है। आपको जल्दबाज़ी नहीं, बल्कि refinement की आवश्यकता है।
इस ऊर्जा के साथ कैसे तालमेल बिठाएँ
शुद्धि और संतुलन
उबटन लगाकर स्नान करें। अगले दिन हल्का और पोषण देने वाला स्नान करें, जैसे दूध मिलाकर।
ध्यान और स्थिरता
मूलाधार चक्र पर ध्यान केंद्रित करें या स्थिरता से जुड़े।
छोड़ने का अभ्यास(सबसे महत्वपूर्ण)
नई शुरुआत करने की बजाय, छोड़ें।
3–5 ऐसी मान्यताएँ या आदतें लिखें जो अब आपके काम की नहीं हैं ,कागज़ को होली की पवित्र अग्नि में अर्पित करें, ताकि जीवन में सामंजस्य और संतोष की वृद्धि हो।
धरती से जुड़
किसी पौधे को पानी दें, मिट्टी को स्पर्श करें। स्थिरता और विनम्रता का आशीर्वाद माँगें।
शरीर का ध्यान रखें
कुछ दिनों तक जड़ वाली सब्ज़ियाँ खाएँ और पर्याप्त पानी पिएँ।
क्या न करें
- नए प्रोजेक्ट या मैनिफेस्टेशन शुरू न करें
- आवेग में खरीदारी न करें
- स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा व्यस्त न करें
यह पूर्णिमा आपको आगे बढ़ने से पहले मजबूत बनने का अवसर दे रही है।
धीरे चलें, जड़ों को गहरा करें और विश्वास रखें — सही समय पर आपका अगला कदम स्वतः स्पष्ट होगा।
स्नेह और शुभकामनाएँ ✨
Loading comments...